पन्ना पुलिस ने 5 चोरों को किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात जब्त, पढ़ें पूरी खबर

Arrest

Panna News : मध्य प्रदेश की पन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर की है। जिनके पास से 2 देशी कट्टा, 7 कारतूस, गैस कटर समेत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। फिलहाल, सभी को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा…

अमानगंज थाना का मामला

दरअसल, मामल अमानगंज थाना का है। जब बीते 16-17 दिसंबर की रात प्रदीप सोनी की ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बता दें कि चोरों ने पहले गैस कटर से ताला काटा। जिसके बाद 1 किलो 200 ग्राम सोना और चांदी सहित अन्य सामान साफ कर गए। इधर, घटना की जानकारी लगते ही प्रदीप सोनी तत्काल दुकान पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ जारी

वहीं, गिरफ्त में आए आरोपी में राहुल उम्र 30 साल, प्रमोद कुशवाहा उम्र 30, बीरेन्द्र कुशवाह उम्र 28, संजू सिंह गुर्जर उम्र 26 और रामकेश कुशवाह उम्र 25 है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी 5 आरोपी मुरैना जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल, सभी से पूछताछ जारी है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews