Panna पुलिस को मिली सफलता, चोरी करने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Police Arrest Crime

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 4 लाख 32 हजार रुपए नगद, 3 बाइक सहित 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जिनपर कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही सभी से पूछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…

17 अप्रैल का मामला

दरअसल, मामला बीते 17 अप्रैल का है। जब कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत यात्री बस में एक सेल्समैन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका रूपयों से भरा बैग चोरी हो गया है जोकि ग्वालियर में पेंट बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। वह बस से पन्ना होते हुए अमानगंज जा रहे थे। तभी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके बैग में 4 लाख 60 हजार नगद सहित जरूरी कागजात और कपड़े थे।

आगे की कार्रवाई जारी

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए। इस दौरान कुछ संदेह व्यक्तियों को चिन्हित किया गया और उनमें से 2 लोगों को पकड़ कर पूछताछ की गई। तभी उन्होंने अपने जुर्म को कबूल करते हुए अपने अन्य 4 साथियों के नाम बताएं। जिसके बाद उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews