
Panna Road Accident : मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। ऐसे में जीरो विजिबिलिटी के कारण आएदिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला पन्ना जिले से सामने आया है, जहां कोहरे के चलते तीर्थ यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें 10 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, प्राथमिक उपचार के बाद एक को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
किस जगह की घटना?
दरअसल, घटना मड़ला थाना अंतर्गत एनएच 39 मार्ग पर मड़ला घाटी में हुआ। जब तीर्थ यात्री बस पन्ना से छतरपुर की ओर जा रही थी। तभी ट्रक के साथ बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चकनाचूर हो गई। स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 5 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

