पन्ना में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दूधवाले की जान, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल; इलाज जारी

पन्ना में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दूधवाले की जान, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल; इलाज जारी

पन्ना, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बता दें कि शुक्रवार को पन्ना छतरपुर NH 39 में एक ट्रक अनियंत्रित होकर किराना दुकान में घुस गया, जहां दूधवाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में एक लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के अच्छी खबर, ताइवान की कंपनी ने की भारतीय बाजार में एंट्री, मिलेगी ये सुविधा 

आज सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक इस मोड़ पर अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण वो ट्रक किराना दुकान से जाकर टकरा गया। जिसकी चपेट में आने से दूध वाले की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है।जिस वक्त यह घटना हुई उस समय दुध वाला अपनी बाइक में दूध लेकर जा रहा था। वहीं, इस दुकान में उपस्थित कई लोगों को हल्की-सी चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें – उज्जैन: संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों पर कड़ा एक्शन लेगी निगम, 10 दिन बाद प्रॉपर्टी पर लगा दिए जाएंगे ताले 

इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि, NH 39 पर तेज रफ्तार से वाहन निकलते हैं। संकीर्ण चौराहा अंधी मोड़ होने और अतिक्रमण होने के कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। यह पहला मामला नहीं है जब इतना बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है, इससे पहले भी कई मौतें हो चुकी हैं। वहीं, प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

यह भी पढ़ें – MP: भोपाल से होकर चलेगी ये 2 स्पेशल ट्रेन, 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, 7 के रूट बदले, 4 में अतिरिक्त कोच, देखें शेड्यूल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews