अपने ड्राइवर से जूतियां सेनेटाइज कराते नायब तहसीलदार की फोटो वायरल

अपने ड्राइवर से जूतियां सेनेटाइज कराते नायब तहसीलदार की फोटो वायरल

रायसेन| दिनेश यादव| कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के बीच लोगों की सेवा में लगे प्रशासनिक अधिकारियों की कई तस्वीरें कैमरे में कैद हुई जिनकी सराहना भी हुई| वहीं कुछ तस्वीरें विवादों में आ गई| मामला रायसेन जिले का है जहां एक महिला अधिकारी की एक फोटो पर बवाल हो गया है|

दरअसल, रायसेन की नायब तहसीलदार शिवांगी खरे (Naib Tehsildar Shivangi Khare) का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमे वे अपने ड्राइवर से अपनी जूतियां सेनेटाइज करा रही हैं| यह फोटो शहर के वार्ड क्रमांक 13 में कोरोना ड्यूटी के दौरान की बताई जा रही है| जब रायसेन महिला नायब तहसीलदार अपने ड्राइवर से जूते सैनिटाइज करा रहीं थीं, तभी किसी ने इस तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया|

महिला तहसीलदार भले ही कोरोना से सतर्कता का सन्देश दे रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं| ड्राइवर से अपने जूते सेनेटाइज कराने पर महिला अधिकारी विवादों में आ गई हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews