रेत माफिया ने ग्रामीणों को बन्दूक की नोक पर धमकाया, मामला दर्ज, 6 डम्पर जब्त

रेत माफिया ने ग्रामीणों को बन्दूक की नोक पर धमकाया, मामला दर्ज, 6 डम्पर जब्त

रायसेन| प्रदेश में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं| मामला रायसेन जिले से हैं| जहां नर्मदा नदी से अवैध रेत भरकर निकलने वाले डम्परों को ग्रामीणों ने रोक लिया| जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो रेत माफिया ने उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तथा खनिज अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर रेत से भरे 6 डंफर तथा लायसेंसी बन्दूक जप्त करते हुए संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

मामला रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत भरकर डंपर निकलने से गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे परेशान ग्रामीणों ने जब विरोध किया और गांव से निकल रहे डंपरों को रोक दिया तो रेत माफिया के बंदूकधारियों ने उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया और डंपर जाने देने के लिए कहा। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी।

रेत के अवैध खनन और परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए राजस्व, खनिज तथा पुलिस विभाग के दल द्वारा रेत से भरे 6 डंफर जप्त किए गए। एसडीएम बृजेन्द्र रावत ने बताया कि ग्राम अलीगंज में फरियादी मनोज धाकड़ पिता दिलीप सिंह धाकड़ को रेत के डंफर निकालने की बात को लेकर दो व्यक्तियों अतीश सिंह पिता रसाल सिंह सिकरवार तथा मुकेश सिंह सिकरवार पिता रामपाल सिंह सिकरवार द्वारा लायसेंसी बन्दूक दिखाकर गोली मारने की धमकी दी गई थी। मनोज धाकड़ द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर दोनों आरोपी अतीश सिंह सिकरवार तथा मुकेश सिंह सिकरवार के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270, 20 धारा 506, 34 भादवि 20, 30 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया है। यह कार्यवाही एसडीएम बृजेन्द्र रावत, तहसीलदार राजीव सिंह, एसडीओपी घनघोरिया तथा खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews