CM शिवराज का रायसेन दौरा आज, पूर्व मंत्री ने लिया हेलीपैड का जायजा

CM शिवराज का रायसेन दौरा आज, पूर्व मंत्री ने लिया हेलीपैड का जायजा

रायसेन।दिनेश यादव।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज 15 जून दिन सोमवार को रायसेन जिले के ग्राम मेहगांव (सांची) पहुंचेंगे जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जनसंपर्क कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

पूर्व मंत्री तथा सांची विधानसभा के उपचुनाव प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ मेहगांव पहुंचकर हेलीपैड का जायजा लिया और पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गौरीशंकर शेजवार के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पूरा ख्याल रखा जाए। यह भी निर्देश दिए। इस मौके पर सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी,जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयप्रकाश किरार,सांची विधानसभा सह प्रभारी रामकुमार साहू,जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews