कलेक्टर ने दिये सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के आदेश, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने दिये सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के आदेश, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

रायसेन/दिनेश यादव

रायसेन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के आदेश दिए हैं। मुख्यालय से बाहर जाने के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मुख्यालय पर नहीं रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए तथा जिले की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने जिले में पदस्थ सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को 07 अप्रैल 2020 को रात्रि 8 बजे तक अपने-अपने मुख्यालयों पर उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। साथ ही बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश भी दिए गए हैं। जिले में पदस्थ किसी भी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी के 07 अप्रैल को रात्रि 8 बजे के बाद से उनके पदस्थ/कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं पाए जाने एवं मुख्यतः भोपाल में निवास करता पाए जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक तथा दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews