रायसेन में कोरोना ब्लास्ट, बरेली उपजेल के 64 कैदी और तीन प्रहरी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

रायसेन में कोरोना ब्लास्ट, बरेली उपजेल के 64 कैदी और तीन प्रहरी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

रायसेन| अजहर कुरैशी| मध्य प्रदेश में कोरोना (Corona) का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है| इधर, राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले (Raisen District) में भी कोरोना के बढ़ते मामलों से हड़कंप मचा हुआ है| जिले के ओबेदुल्लागंज और मंडीदीप में हालही में आये नए पॉजिटिव मामलों के बाद अब बरेली उप जेल में कोरोना विस्फोट से हड़कंप मच गया है|

बरेली उप जेल के 64 कैदी और तीन प्रहरी पॉजिटिव पाए गए हैं| 67 की एक साथ आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट से हड़कंप मच गया है| बरेली बीएमओ डॉ गिरीश वर्मा ने इसकी पुष्टि की है| इधर, औबेदुल्लागंज ब्लॉक में फिर 5 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं| इनमे मंडीदीप के तीन पुलिस आरक्षक जिसमें एक महिला आरक्षक भी शामिल है। वही एक RAF रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन का जवान भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। वहीं औबेदुल्लागंज की महावीर कॉलोनी के एक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है|

प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायसेन जिले में अभी तक नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कुल 150 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। 110 कोरोना पॉजीटिव मरीजों को उपचार उपरांत स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना पाॅजीटिव 35 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिले मे अभी तक कुल 4203 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए है। जिनमें जिले के 119 तथा जिले से बाहर 31 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव है। इसी प्रकार 3672 सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव है तथा 318 सेम्पल की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। इनके अतिरिक्त 89 सेम्पल रिजेक्ट हो गए हैं।

जिले मे अभी तक 40677 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई तथा 30933 लोगों को होम कोरेंटाइन किया गया है। होम कोरेंटाइन मे रखे गए लोगों मे से 20 जुलाई तक 30202 लोगो की 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो गई है। जिले मे 20 जुलाई को 166 लोगों की स्क्रीनिंग की गई तथा 143 लोग होम कोरेंटाइन किए गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews