डॉ जयप्रकाश किरार बनाये गए रायसेन के नए BJP जिला अध्यक्ष

डॉ जयप्रकाश किरार बनाये गए रायसेन के नए BJP जिला अध्यक्ष

रायसेन| दिनेश यादव| भारतीय जनता पार्टी ने 24 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है| रायसेन में डॉ जयप्रकाश किरार को जिला अध्यक्ष बनाया गया है| किरार को पूर्व मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार का समर्थक माना जाता है| अब तक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के रहते अधिकतर भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होती थी| इस बार सांची विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री शेजवार समर्थक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे भविष्य में इसके नए समीकरण देखने को मिलेंगे|

बीजेपी के नए जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता किरार के पति हैं| नए जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार युवा नेता के तौर पर भी देखे जाते हैं। अब रायसेन बीजेपी में जिला स्तर पर भी संगठन में फेरबदल देखने को मिलेगा।

-भोजपुर विधानसभा की औद्योगिक नगरी मंडीदीप से जिला अध्यक्ष रह चुके राजेंद्र अग्रवाल
-फिर भोजपुर विधानसभा की ही बाड़ी से जिला अध्यक्ष बनाए गए थे धर्मेंद्र चौहान
-अब सांची विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार समर्थक जयप्रकाश किरार बने जिला अध्यक्ष

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews