प्रचार में जुटे मंत्री पुत्र को नाराज कार्यकर्ता ने सुना दी खरी-खरी, कहा- पार्टी छोड़कर गलत किया, अब वोट कैसे मांगें

prabhuram-chaudhary

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) में दल बदल कर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की राह आसान नहीं है| उनके ही कार्यकर्ता अब अपने नेता से सवाल पूछ रहे हैं| मामला रायसेन जिले की सांची विधानसभा क्षेत्र (Sanchi Assembly) का है, जहां कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) में आये और बीजेपी के संभावित प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी (Prabhuram Chaudhary) के बेटे को एक नाराज ग्रामीण ने घेर लिया| उनसे दल बदलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किये तो चौधरी के बेटे युवक के सवालों का जवाब नहीं दे पाए|

दरअसल, रायसेन जिले की सांची विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के स्वास्थ्य ख़राब होने के बाद बाद से ही उनके दोनों बेटे पर्व और रौनक चौधरी चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं| वे लगातार अपने साथियों के साथ गांव गांव जनसम्पर्क कर रहे हैं| इसी दौरान एक गांव में बड़े बेटे पर्व चौधरी का एक नाराज ग्रामीण से सामना हो गया| जिसने प्रभुराम चौधरी के बेटे को खरी खरी सुना दी| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

युवक ने साफ़ कहा कि हम नाराज है, हमने आपके लिए बहुत मेहनत की, जहां से 10 वोट नहीं मिलते वहां हमने हजार वोट दिलवाये, लेकिन आपने पार्टी बदलकर ठीक नहीं किया, अब हम आपके लिए कैसे वोट मांगेंगे| युवक ने पर्व चौधरी से सवाल किया कि ऐसी कौनसी बात आ गई थी कि आपने ऐसा काम किया| जब मंत्री के बेटे ने कहा कि एक गलत व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया था, इसलिए ऐसा हुआ, तो नाराज युवक ने कहा कि हमारा कर्ज माफ़ किया तो क्या वो गलत हो गए, 50 हजार से एक लाख तक का कर्ज माफ़ किया| मंत्री पुत्र ने कहा सरकार तो गिर ही गई, अगर अकेले विधायक भी बने रहते तो क्या करते, समय के साथ चलना पड़ता है| युवक ने कहा जिनसे वोट मांगे थे अब वो हमसे सवाल कर रहे किस नाम पर वोट मांगें, हमने तो कह दिया प्रभुराम चौधरी को अब हराना है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews