
Raisen- Chief Minister Ladli Bahna Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है, पूरे प्रदेश में पात्र महिलायें इसका आवेदन फार्म भर रही है, फार्म निशुल्क भरा जाना है और मुख्यमंत्री ने मंच से इस बात की घोषणा की है कि अगर कोई फार्म भरने के पैसे महिला आवेदकों से माँगता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन इसके बावजूद भी कई शहरों में पैसे मांगने की शिकायतें सामने आ रही है।
पैसे न देने पर महिलाओं के फार्म फाड़े
रायसेन जिला मुख्यालय में सागर मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाजू में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत भरे जाने वाले फार्म में पैसे लिए जा रहे हैं जब कुछ जागरूक महिलाओं ने पैसे देने से इंकार कर विरोध किया तो उनके फार्म फाड़ दिए इसकी शिकायत महिलाओं ने स्टेट बैंक में की, महिलाओं की शिकायत के बाद हालांकि उनके फार्म भरे गए लेकिन फार्म फाड़ने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, प्रदेश के कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी इसी तरह की शिकायतें सामने आई है, लेकिन फिलहाल बड़ी कार्रवाई न होने के चलते महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”820105516″]
