रायसेन विधायक भगत सिंह पटेल की मौत का मामला अब तक अनसुलझा, अब SP से मिलने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

इस मामले को लगभग एक साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है, जिससे परिजनों में निराशा और आक्रोश है। इसलिए वह SP से मिलने पहुंचे।
Raisen News

Raisen News : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली में बीते साल जुलाई महीने में बरेली-उदयपुरा विधानसभा से चार बार विधायक रहे भगवत सिंह पटेल की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई थी। जांच में हो रही देरी से दुखी परिजनों ने हाल ही में SP पंकज कुमार पांडे से मिलकर मामले में जल्द-से-जल्द न्याय की मांग की है। हालांकि, इस मामले को लगभग एक साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है, जिससे परिजनों में निराशा और आक्रोश है। इसलिए वह SP से मिलने पहुंचे।

परिजनों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उस दौरान मुलाकात कू थी और मामले की जांच की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विशेष जांच दल SIT का गठन किया था, जो इस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने दी ये जानकारी

भगवत सिंह पटेल की बेटी ने बताया कि उनके पिता के कान के नीचे तीन छेद मिले थे। इससे साफ पता चलता है कि पिताजी की हत्या हुई है। ऐसे में अभी तक जांच ही चल रही है, लेकिन जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। वहीं, उनके भतीजे का कहना है कि घर में सब लोग परेशान है क्योंकि भगवत सिंह पटेल की मौत के बाद उनके हत्यारे खुले घूम रहे हैं और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

[dgv_vimeo_video id=”1027897205″]

[dgv_vimeo_video id=”1027897583″]

SP ने कही ये बात

मामले को लेकर एसपी ने कहा कि भगवत सिंह पटेल के परिजनों ने मिलकर जांच में कुछ नए बिंदुओं को जोड़ने के सुझाव दिए है। इसके साथ कुछ और बातें भी बताई है, जिनको सुनने के बाद जांच प्रक्रिया में उन बिंदुओं को शामिल किया जा रहा है। बहुत जल्द भगवत सिंह पटेल की मौत की जांच पूरी हो जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1027897453″]

अजय गोहिल, रायसेन

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews