MP: भगवान गणेश की झांकी पर चप्पल फेंकने के बाद जमकर हुआ बवाल, लगाई गई धारा-144

MP: भगवान गणेश की झांकी पर चप्पल फेंकने के बाद जमकर हुआ बवाल, लगाई गई धारा-144

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के रायसेन (Raisen) के उदयपुरा कस्बे में गणेश विसर्जन के दौरान निकल रही झांकी पर गर्म पानी और चप्पल फेंकने का मामला सामने आया है। यहां दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद यह सारी घटना हुई है। गणेश विसर्जन चल समारोह में निकल रहे डीजे की आवाज को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे। इस घटनाक्रम के दौरान दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है। एक पक्ष के नाराज लोग पुलिस थाने पहुंचे और वहां पर घेराबंदी की जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करते देखा गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए धारा 144 (Section 144) लागू कर दी गई है।

पूरा मामला रायसेन के उदयपुरा के कोलीपुरा मोहल्ले का है। यहां पर गणेश विसर्जन चल समारोह निकाला जा रहा था। यह झांकी जब एक वर्ग विशेष व्यक्ति के घर के सामने पहुंची तो उन्होंने डीजे की आवाज कम करने को कहा। वहीं चल समारोह के आयोजकों का कहना है कि जुलूस निकालने के दौरान किसी ने गणेश जी पर गर्म पानी और चप्पल फेंकी है। देखते ही देखते माहौल ने विवाद का रूप ले लिया और घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव करते हुए तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

Must Read- Mandi Bhav: सोयाबीन के दाम में गिरावट, देखें 11 सितंबर 2022 का मंडी भाव

घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने और मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस थाने पर जमा हो गए। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकास कुमार शाहवाल मौके पर पहुंच गए हैं और धारा 144 लगाते हुए आसपास के पांच थाना क्षेत्रों और जिला मुख्यालय से पुलिस बल को बुलाकर तैनात करवाया गया है।

गणेश जी की प्रतिमा पर चप्पल और गर्म पानी फेंकने वाली महिला वर्ग विशेष की बताई जा रही है। जानकारी यह भी सामने आई है कि पुलिस ने महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews