डेंगू से जंग जनता के संग जन जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

 डेंगू से जंग जनता के संग जन जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। लगातार फैल रहे डेंगू पर काबू पाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा डेंगू से जंग जनता के संग जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र सांची के रायसेन से इसकी शुरुआत की। यहां स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू की रोकथाम के लिए खुद दवा का छिड़काव भी किया।

बैतूल- युवा कांग्रेस बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी पीएम मोदी का जन्मदिन

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। कहीं भी लंबे समय तक पानी को एकत्रित ना होने दें। अगर कहीं पानी भरा हुआ है तो उसमें दवा का छिड़काव जरूर करें जिससे कि उसमें मच्छर पैदा ना हो सके। सरकार डेंगू से बचाव के लिए भरसक प्रयास कर रही है, प्रदेश के कुछ जिलों में ही डेंगू के केस बढ़ रहे हैं जिनकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होने कहा कि जल्द ही हम डेंगू से जंग जीत लेंगे।

https://vimeo.com/605862474

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews