रायसेन: कॉंग्रेस नेताओं ने एक बार फिर मारी पलटी, काँग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, जाने

रायसेन: कॉंग्रेस नेताओं ने एक बार फिर मारी पलटी, काँग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल, जाने

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। Raisen News:- मध्यप्रदेश में फिलहाल राजनीति सक्रिय है। जहां एक तरफ पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है, वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव के लिए भी नेता तैयार होने लगे हैं। इसी बीच सिलवानी विधानसभा के आदिवासी कांग्रेस नेता ने एक बार फिर पलटी मार ली है। कुछ नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस लिस्ट में कुंवर धर्मवीर सिंह, जयेश रायसेन जिला अध्यक्ष और उनके पुत्र कुंवर सूर्यजीत सिंह भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष इस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इस दौरान विधायक पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े… Poco F4 और Poco X4 GT के कीमत पर से उठा पर्दा, कम दाम में अच्छे फीचर्स, जाने कीमत और फीचर्स

जरूरत के हिसाब से पार्टी बदलने के लिए प्रसिद्ध है धर्मवीर सिंह

बता दें की 2018 विधानसभा चुनाव में धर्मवीर सिंह कमलनाथ सरकार बनने के बाद भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे और अब उन्होंने काँग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया है। कहा जा है  धर्मवीर सिंह मंत्री के करीबी है और मंत्री बिसाहूलाल सिंह के समधी हैं। इसी साल उन्होंने अपनी बेटी की शादी मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बेटे के साथ करवाई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews