रायसेन : 2 सगे भाईयों की मौत, एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, अगले आदेश तक कर्फ्यू

रायसेन : 2 सगे भाईयों की मौत, एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, अगले आदेश तक कर्फ्यू

रायसेन। दिनेश यादव

प्रदेश में कोरोना का विस्तार तेजी से हो रहा है। भोपाल में रविवार की सुबह 29 संक्रमित मरीज मिलने के बाद आज रायसेन जिले में मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(positive) आई है। जिसके साथ है जिला मुख्यालय में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। इधर, रायसेन में आगामी आदेश तक फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

दरअसल 24 अप्रैल को रायसेन जिले में बड़े भाई की मौत के बाद मरीज के छोटे भाई को कोरोना संदिग्ध मानकर हमीदिया(hamidia) अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां शुक्रवार देर रात को छोटे भाई की भी मौत हो गई है। जिसके बाद आज रविवार को दोनों मृतक भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(corona positive) आई है। इसी के साथ जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर(collector) उमा शंकर भार्गव ने दोनों मृतक भाइयों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। वही उनके परिवार को भी क्वॉरेंटाइन(quarantine) किया गया है। इसी के साथ मृतक की पत्नी को कोरोना संदिग्ध मानकर रायसेन(raisen) जिला मुख्यालय से भोपाल के चिरायु अस्पताल(chirayu hospital) में भर्ती किया गया है। मृतक के वृद्ध माता-पिता रायसेन के ही अस्पताल में स्टूडेंट है वही परिवार में 12 दिन की एक नवजात के साथ 3 बच्चे को क्वॉरेंटाइन किया गया है।

बता दे कि इससे पहले रायसेन जिले में अभी तक 27 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक जिले में 27370 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है और 17601 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। अचानक से दोनों मृतक के कोरोना पॉजिटिव पुष्टि के बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews