Raisen News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख नगद सहित 8 किलो चांदी और 70 ग्राम सोना जब्त, जानें पूरा मामला

Raisen News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख नगद सहित 8 किलो चांदी और 70 ग्राम सोना जब्त, जानें पूरा मामला

Raisen News: विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पूरे मध्यप्रदेश में सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। पुलिस ने जगह-जगह पर वाहन चेकिंग प्वाइंट्स बना रखें। इसी बीच गठित एसएसटी सैटेलाइट सक्वाट की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है। लाखों का सोना-चांदी और 21 लाख रुपये नगद राशि को जब्त किया गया है।

सांची-विदिशा बाईपास मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार नंबर MP 40 CA 7058 से 21 लाख रुपये नगद राशि, 70 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी जब्त किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गंजबासौदा के निवासी अशोक जैन कैश और सोने-चांदी को लेकर भोपाल जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोककर वाहन की तलाशी ली। इस दौरान कैश के साथ-साथ सोना और चांदी भी बरामद किया गया। फिलहाल, इस मामले में जांच में पुलिस जुटी हुई है। पूछताछ जारी है।

रायसेन से दिनेश यादव की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews