
Indore police arrested a chain snatcher.
Raisen News : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 22 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया है। आरोपी शिवपुरी क्षेत्र का रहने वाला है।
यह है मामला
दरअसल, स्टेशन रोड थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस पहने एक युवक अवैध मादक पदार्थ के साथ बस स्टैंड क्षेत्र में खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब संदिग्ध युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 22 ग्राम स्मैक जप्त हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत एक लाख 44 हजार रुपए है।
आरोपी धम्मू उर्फ धर्मेंद्र लोधी शिवपुरी का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में निवास करता है। स्टेशन रोड थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से मादक पदार्थों के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।
