शराब की बोतलों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, तीन पटवारी सस्पेंड

शराब की बोतलों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, तीन पटवारी सस्पेंड

रायसेन/बरेली| दिनेश यादव| कोरोना संकट में जारी लॉक डाउन में लोग अपने घरों में कैद है, वहीं प्रशासन हालात को सँभालने में जुटा हुआ है| ऐसे समय में कुछ कर्मचारी प्रशासन की छवि धूमिल करने में जुटे हुए हैं| मामला रायसेन जिले के बरेली से है, जहां तीन पटवारी शराब की बोतलों के साथ मस्ती कर रहे| उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| मामला सामने आने के बाद एसडीएम बृजेंद्र रावत ने तीनों पटवारियों को सस्पेंड कर दिया है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल फोटो के आधार पर एसडीएम बरेली ने अजय धाकड़, धर्मेंद्र मेहरा एवं दयाराम अरमा तीनों पटवारी (तहसील बरेली) को सस्पेंड कर दिया गया है| इनके द्वारा शराब की महंगी बोतलों के साथ सेल्फी के फोटो विभिन्न मीडिया ग्रुप में प्रसारित किए गए। जिसकी जांच उपरांत तहसीलदार बरेली के पत्र क्रमांक 76 आ. का/20-20 बरेली 17 अप्रैल द्वारा प्रतिवेदन कि या गया कि उक्त तीनों पटवारियों के कक्ष क्रमांक 30 की अलमारी में शराब की बोतलें पाई गई हैं। जिससे प्रथम दृष्टया वायरल चित्र में सत्यता प्रतीत होती है।

निलंबन अवधि में अजय धाकड़, धर्मेंद्र मेहरा एवं दयाराम अरमा तीनों पटवारी तहसील बरेली का मुख्यालय तहसील उदयपुरा किया गया है। तथा इस अवधि में इन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews