मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक! समोसे-जलेबी मिलने के बाद उतरा नीचे, Video Viral

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक! समोसे-जलेबी मिलने के बाद उतरा नीचे, Video Viral

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के रायसेन (Raisen) जिले में एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति मोबाइल टावर (mobile tower) पर चढ़ गया। और टावर पर चढ़कर डांस करने लगा। हाई वोल्टेज ड्रामा काफी घंटों तक चला। वहीं जब पुलिस ने युवक को समोसे जलेबी का लालच दिया। तब जाकर युवक नीचे उतरा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर जमकर वायरल ( Video Viral ) हो रहा है।

यह भी पढ़ें…Bagli : उपचुनाव के पहले ही किसानों में आक्रोश, बीजेपी विधायक व जिलाध्यक्ष को ग्रामीणों ने किया बैठक से बाहर

मौके पर पहुंची पुलिस फिर भी नहीं उतरा युवक
जानकारी के अनुसार जिले के पूरा मामला सुल्तानगंज कस्बे का बताया जा रहा है। जहां मोदकपुर निवासी सोनू मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने युवक को नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन वह नहीं उतरा। और हार मानकर अंत में कर्मचारियों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रही।

समोसे जलेबी का दिया लालच
आखिरकार पुलिस ने युवक को समोसे जलेबी का लालच दिया। जिसके बाद युवक नीचे उतरा। बता दें कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है जो अक्सर इस तरह की हरकतें करता रहता है। बहरहाल युवक का यह ड्रामा कई घंटों चला। और इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें…Singrauli : नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews