पुलिस सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ई-विजिटर्स पोर्टल और ई-जीरो एफआईआर का किया शुभारंभ

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 08 जनवरी 2026 (गुरुवार) को विकसित भारत में पुलिसिंग विषय पर आधारित राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।
Rajasthan News

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 08 जनवरी 2026 (गुरुवार) को विकसित भारत में पुलिसिंग विषय पर आधारित राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। दो दिवसीय इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भविष्य की चुनौतियों, आधुनिक तकनीक, जनोन्मुख पुलिसिंग और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में मंत्री और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी

इस सम्मेलन में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत भी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेशभर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सभी रेंज के आईजी, जिला पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

ई-विजिटर्स पोर्टल और ई-जीरो एफआईआर का शुभारंभ

पुलिस सम्मेलन में सीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ व तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण ई-विजिटर्स पोर्टल और ई-जीरो एफआईआर का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने ‘राजस्थान पुलिस प्राथमिकता 2026’ पुस्तक का भी विमोचन किया।

ई जीरो एफआईआर सिस्टम क्या है?

साइबर संबंधी शिकायतों को दर्ज करने के लिए ई4सी के साथ मिलकर ई जीरो एफआईआर सिस्टम शुरू किया गया है। इसके तहत 10 लाख से अधिक रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 1039 हेल्पलाइन नंबर, NCRB पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत स्वतः ई-जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज हो जाएगी। इससे लोगों को शिकायत दर्ज करवाने में परेशानी नहीं होगी।

पिछले दो सालों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार, सीएम का दावा

मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और आमजन में विश्वास सुनिश्चित करना सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। राजस्थान पुलिस अपने अनुशासन और समर्पण से प्रदेश में शांति व सुशासन को निरंतर सुदृढ़ करती रहेगी। उन्होंने कहा क‍ि अपराध कई तरह के होते हैं। कई बार ऐसे केस आते हैं, जो पहली बार होते हैं। अब यह देखना होगा कि उन्हें हम किस तरह डील करते हैं। सरकार आते ही हमने कहा था कि हम पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए जो चाहे वो करने के ल‍िए तैयार हैं। पिछले 2 वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान वह प्रदेश है जहां अंतरराष्ट्रीय सीमा सबसे ज्यादा है। साथ ही 5 प्रदेशों की सीमा लगती है। उन 5 प्रदेशों का मिजाज भी आप जानते हैं। किसी राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कानून व्यवस्था का भी एक बड़ा हाथ होता है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews