युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, RIICO में होगी इंजीनियर्स की भर्ती, 29 दिसंबर से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें डिटेल

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तें, परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं अन्य सभी आवश्यक जानकारियां रीको वेबसाइट www.riico.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।
Riico Udyog Bhavan

Riico Udyog Bhavan

राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर है, राज्य सरकार नए वर्ष की शुरुआत में उन्हें रोजगार का अवसर देने जा रही है,  राजस्थान स्टेट इण्डस्ट्रियल डवलपमेन्ट एण्ड इन्वेस्टमेन्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( RIICO, रीको) सिविल कैडर में 39 सहायक स्थल अभियंता (Assistant Site Engineer) के पदों पर भर्ती करने जा रही है।

रीको के मुताबिक ASE पद के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंक के साथ सिविल अभियांत्रिकी में स्नातक होंगे एवं जिनके पास वैध गेट (GATE) स्कोर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन पॉर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना एवं मेंटेनेस करता है RIICO

बता दें रीको राजस्थान सरकार का अग्रणी उपक्रम है जो राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना एवं इनमें रखरखाव का कार्य करता है। वर्तमान में राज्य में रीको के 33 इकाई कार्यालयों के अंतर्गत 445 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं। इन इकाई कार्यालयों में कार्यरत सहायक स्थल अभियंता (सिविल) संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास कार्यों यथा सड़क निर्माण, भवन निर्माण एवं अन्य सिविल कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

www.riico.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं डिटेल 

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तें, परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं अन्य सभी आवश्यक जानकारियां रीको वेबसाइट www.riico.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। राज्य के अग्रणी उपक्रम रीको के सिविल कैडर में अपना करियर बनाने के लिए युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews