IPS Transfer: राज्य में एक साथ 34 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

  राज्य में 30 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। महानिदेशक और पुलिस आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कई को एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया?
IPS Transfer 2025

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 34 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। पाँच आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद संयुक्त शासन सचिव डॉ धीरज कुमार सिंह ने 22 अक्टूबर बुधवार को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था राजस्थान जयपुर के पद पर संजय कुमार अग्रवाल को पदस्थ किया गया है। उन्हें महानिदेशक पुलिस हाउसिंग राजस्थान पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गोविंद गुप्ता महानिदेशक जेल पद से हटकर महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। आनंद कुमार श्रीवास्तव को महानिदेशक पुलिस स्पेशल ऑपरेशंस राजस्थान पद पर नियुक्त किया गया है। महान निरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज पद की जिम्मेदारी ग राघवेंद्र सुहासा को सौंपी गई है।

जयपुर के पुलिस कमिश्नर बदले 

जयपुर के पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात बीजू जार्ज जोसेफ के को स्थानांतरित  कर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस पुनर्गठन एवं नियम पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब जयपुर का नया पुलिस आयुक्त सचिन् मित्तल को बनाया गया है। जो पहले अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कार्मिक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन्हें मिला एडिशनल चार्ज 

विजय कुमार सिंह को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अजय पाल लांबा को महाननिरीक्षक पुलिस रेल्वेज और महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम पद का एडिशनल चार्ज मिला है। अजय सिंह को उप महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस पुलिस मुख्यालय पद का एडिशनल चार्ज दिया गया।

इन आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला 

अनिल पालीवाल को महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं यातायात पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।  अशोक कुमार राठौड़ को जेल महानिदेशक नियुक्त किया गया है। मालिनी अग्रवाल को निदेशक एवं कमांडेंट जनरल गृह रक्षा पद पर पदस्थित किया गया है। प्रशाखा माथुर को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आयोजना आधुनिकरण और कल्याण पद पर भेजा गया है। सुमित बिश्वास को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेलवेज राजस्थान पद की जिम्मेदारी मिली है।

हवा सिंह घुमारिया को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस अपराध शाखा और विजय कुमार सिंह को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था पद पर किया गया है। ज्ञान चंद्र यादव को पुलिस अधीक्षक-2 एटीएस पद पर नियुक्त किया गया है। विशेष आयुक्त ऑपरेशंस पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पद पर राहुल प्रकाश को भेजा गया है।

यहाँ देखें आईपीएस तबादले की पूरी लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews