Rajasthan Weather : प्री मानसून गतिविधियां शुरू, आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज धूल भरी आंधी, मानसून की दस्तक जल्द

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है।
rajathan weather

प्री-मानसून गतिविधियों के चलते राजस्थान में अगले चार-पांच दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश-आंधी की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज (16 जून 2026) को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

फिलहाल 21-22 जून तक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी की गति 50 से 70 किमी प्रति घंटा पहुंच सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। राजस्थान में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

सोमवार (15 जून 2026) को राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी भाग में कहीं कहीं स्थानों पर मेघगर्जन/आंधी /झोकदार हवाएं व हल्की बारिश दर्ज हुई। चूरू, सीकर, जयपुर और अलवर के इलाकों में भयंकर आंधी चली।

बीते दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान पिलानी में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 18 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू तथा कोटपूतली बहरोड़ जिलों में कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जन/गरज-बारिश के साथ तेज हवाएं 60-80 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी, वृष्टिपात, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: बीकानेर, सीकर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, शेखावत-तिजारा तथा धौलपुर जिलों में कहीं-कहीं वृष्टिपात तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews