Rajasthan Weather : आज 25 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बिजली-बादल और तेज हवा, स्कूलों में अवकाश घोषित, पढ़े IMD का अपडेट

दो तीन दिन पश्चिमी राज के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
Rajasthan weather

राजस्थान में आज सोमवार को दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज 25 जिलों में हल्की से मध्यम और एक दो दौर भारी वर्षा के होने के साथ आकाशीय बिजली, तेज सतही हवा की चेतावनी जारी की गई है । पिछले 24 घंटो में नागौर, चुरू, जालौर,उदयपुर, सिरोही में अतिभारी तथा सिरोही, सीकर ,हनुमानगढ़ , बीकानेर, जोधपुर, धोलपुर व अजमेर जिलों में  कहीं-कहीं भारी व राज्य के अधिकांश भागों हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश नागौर में 173 मिमी दर्ज की गई है।

आज सोमवार को इन जिलों में अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: अलवर, झुंझुनू, जयपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दौर जारी रहने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की संभावना है।
  • येलो अलर्ट:नागौर, दौसा, चूरू, भरतपुर, हनुमानगढ़, सीकर, अजमेर, सवाईमाधोपुर, टोंक, दौसा, धौलपुर, करौली, बूंदी, वारां, कोटा, झालावाड़, जैसलमेर, जोधपुर,पाली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

राजस्थान के इन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित

  • नागौर, जयपुर, दौसा और डीडवाना – कुचामन जिले में भारी बारिश को देखते हुए 25 व 26 अगस्त को समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों एवं राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है।
  • जालौर, सिरोही, कोटपूतली बहरोड़, अजमेर, झुंझुनु, बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर, डुंगरपुर, चिंतौड़गढ़, उदयपुर बूंदी, अलवर, कोटा, कारोली, सीकर, भीलवाड़ा में अत्यधिक वर्षा की संभावना और विद्यार्थी सुरक्षा की दृष्टि से आज सोमवार को समस्त राजकीय और गेर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटो में नागौर, चुरू, जालौर,उदयपुर, सिरोही में अतिभारी
  • सिरोही, सीकर ,हनुमानगढ़ , बीकानेर, जोधपुर, धोलपुर व अजमेर जिलों में  कहीं-कहीं भारी
  • सर्वाधिक बारिश नागौर में 173 मिमी दर्ज की गई है।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.0 डिग्री सेल्सियस
  • सबसे न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 60 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews