Rajasthan Weather : 3 दिन चलेगा भारी वर्षा का दौर, आज रविवार को 25 जिलों में अलर्ट, जानें IMD ताजा पूर्वानुमान

आज रविवार को उदयपुर कोटा अजमेर जोधपुर जयपुर संभाग में कहीं कहीं भारी से अति भारी और शेष भागों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
rajathan weather

मध्य प्रदेश के ऊपर बना अवदाब आज कमजोर होकर स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र में परिवर्तित हो चुका है तथा वर्तमान में उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर अवस्थित है।  आज रविवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश व शेष भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटो में कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कहीं कहीं भारी, अतिभारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश 136 मिमी कुशलगढ़, बांसवाड़ा में दर्ज की गई।

अगले 3 घंटों के लिए इन जिलों में बारिश का अलर्ट

धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टॉक, बूंदी, कोटा, वारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, दौसा, नागौर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली राजसमंद, जालौर सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20- 30 kmph) की संभावना है।

28 से 30 जुलाई के बीच 7 संभगों में भारी बारिश का अलर्ट

28 जुलाई को भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी व एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का दौर 29-30 जुलाई को दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews