Hindi News

Rajasthan Weather: दिन में गर्मी, रात में ठंडक , 30 अक्टूबर तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे रहने व द्वितीय सप्ताह के दौरान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
Rajasthan Weather:  दिन में गर्मी, रात में ठंडक , 30 अक्टूबर तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Forecast: बारिश का दौर थमते और मानसून के जाते ही राजस्थान का मौसम एकदम से बदल गया है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं । अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना जताई गई है। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे दर्ज हो सकता है।2 से 4 दिनों तक राजस्थान में मौसम सामान्य रहेगा, किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है।

राजस्थान मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

जयपुर मौसम केन्द्र ने अगले दो हफ्तों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। प्रथम सप्ताह ( 23 अक्टूबर 2025) के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। अधिकांश भागों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे रहने व द्वितीय सप्ताह के दौरान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। द्वितीय सप्ताह (24 अक्टूबर 30 अक्टूबर 2025) के दौरान राज्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

शनिवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में मौसम शुष्क रहा।
  • राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.0 डिग्री दर्ज किया गया है।
  • न्यूनतम तापमान सीकर में 13.5 डिग्री दर्ज़ किया गया।
  • राज्य में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा न्यूनतम 045 तथा अधिकतम 096 प्रतिशत दर्ज की गई।
  • 15 जिलों में रात के तापमान में कमी के साथ हल्की ठंडी हवाएं चल रही । रात का तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम दर्ज हो रहा।
  • बाड़मेर, जैसलमेर के साथ गंगानगर, बीकानेर और जोधपुर शहर में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
  • शेखावाटी के सीकर में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • फतेहपुर में रात का तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 15.5 डिग्री सेल्सियस और नागौर का तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews