Rajasthan Weather: पूरे हफ्ते वर्षा का दौर, आज 11 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने और पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्र, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Forecast : मध्य पूर्वी अरब सागर खाड़ी में आज शुक्रवार को भी अवदाब अवस्थित है।इसके असर से राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 3-4 दिन हल्की मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। 3 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ पुनः सक्रिय होने से नवंबर के प्रथम सप्ताह में भी कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी भागों में सामान्य से अधिक बारिश के आसार है। 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क होगा और न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सिरोही, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन / तेज़ ह्वा (अपेक्षित हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

नवंबर महीने के मौसम का पूर्वानुमान

  • प्रथम सप्ताह के दौरान दक्षिण राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दिनांक 31 अक्टूबर से 03 नवम्बर के दौरान बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 03-04 नवम्बर को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगरजन के साथ हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश समय मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में सामान्य से अधिक बारिश व पश्चिमी राजस्थान में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
  •  प्रथम सप्ताह (31 अक्टूबर 13 नवम्बर 2025) के दौरान राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है व द्वितीय सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।प्रथम सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है व द्वितीय सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान उत्तरी राजस्थान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।द्वितीय सप्ताह (07 नवम्बर – 13 नवम्बर 2025 ) के दौरान राज्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व सामान्य से कम बारिश दर्ज होने की संभावना है।

गुरूवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर व पश्चिमी राजस्थान में कही कही पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा जगपुरा (बांसवाड़ा) में 57.0 मिमी दर्ज की गई।
  • राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.0 डिग्री दर्ज़ किया गया।
  • न्यूनतम तापमान पाली (जवाई बाँध) में 12.2 डिग्री दर्ज़ किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews