Hindi News

Rajasthan Weather Today: 5 संभागों का बदलेगा मौसम, मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले

Written by:Pooja Khodani
Published:
Rajasthan Weather Report : मंगलवार और बुधवार को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी में बादल-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan Weather Today: 5 संभागों का बदलेगा मौसम, मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले

17-18 फरवरी 2026 को राजस्थान के मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बुधवार को देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ भागों में मेघगर्जन और कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा से चलने की संभावना जताई गई है

वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। मावठ के असर से आगामी 2-3 दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने व तत्पश्चात पुनः बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज मंगलवार को हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अजमेर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाई माधोपुर में मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

18 फरवरी को बारिश-ओले का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर द्वारा 17 फरवरी 2026 को जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने व ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

  • 17 फरवरी (मंगलवार): हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद और चितौड़गढ़ में हल्की बारिश।
  • 18 फरवरी (बुधवार): बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, अजमेर, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर और बांसवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश ।

किसानों को विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करें। कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सो को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। मेघगर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के दौरान कृपया पेड़ के नीचे शरण ना लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !