Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बरसेगा कहर, कई जिलों में मूसलधार बारिश के साथ ताबड़तोड़ ओले गिरने का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बरसेगा कहर, कई जिलों में मूसलधार बारिश के साथ ताबड़तोड़ ओले गिरने का अलर्ट

राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश की शुरुआत होने वाली है। मानसून की सक्रियता फिर बढ़ने वाली है, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है। खासतौर पर पूर्वी राजस्थान में अगले 48 घंटों में भारी बारिश के आसार हैं।

कोटा और भरतपुर संभाग में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कोटा और भरतपुर संभाग के लिए अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां 17 और 18 जुलाई को कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, ताकि जलभराव या अन्य किसी आपदा से बचा जा सके।

जयपुर-अजमेर में भी बरसेंगे बादल

राजधानी जयपुर और अजमेर संभाग में भी मौसम मेहरबान रहेगा। इन क्षेत्रों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। अजमेर, उदयपुर, और जयपुर संभाग में 18 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। लोग छाते और रेनकोट लेकर ही घर से निकलें, ताकि परेशानी न हो।

पश्चिमी राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी के आसार

पूर्वी इलाकों की तुलना में पश्चिमी राजस्थान में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी। यहां हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि मौसम ठंडा और सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर बना है, जो धीरे-धीरे राजस्थान की ओर बढ़ रहा है।

सावधानी जरूरी, अलर्ट पर रहें लोग

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लगातार मौसम अपडेट लेते रहें। तेज बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बारिश के अनुसार फसलों की देखभाल करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews