Rajasthan Weather : 2 दिन बाद शुरू होगा भारी वर्षा का दौर, आज 21 जिलों में अलर्ट, मेघगर्जन-तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट

48 घंटे बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से कोटा, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।फिलहाल सितंबर के पहले हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
rajathan weather

राजस्थान में 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।  आज बुधवार को उड़ीसा तट से सटे बंगाल की खाड़ी में एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र  बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 27-28 अगस्त को कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: अजमेर सवाईमाधोपुर, भरतपुर, जोधपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: अजमेर, टॉक, जयपुर, कोटा, बारों, बूंदी, झालावाड़, नागौर, सीकर, अलवर, दौसा, झञ्झुणु, करौली, धौलपुर, जैसलमर, बीकानेर, उदयपुर के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा। आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

31 अगस्त तक ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, दक्षिण पूर्व राजस्थान में 29-30 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 29 से 31 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।सितंबर के प्रथम सप्ताह में भी सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।

Rajasthan Weather : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • बांसवाड़ा जिले में अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा भंगड़ा बांसवाड़ा में 224 मिलीमीटर दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews