
24 घंटों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 17 और 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार है।
पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा। रविवार (15 फरवरी 2026) को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान अलवर में 7.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 19-20 फरवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा और मौसम शुष्क होने लगेगा।
17-18 फरवरी को बारिश का अलर्ट
- मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर द्वारा 16 फरवरी 2026 को जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में आगामी 24 घंटों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
- इसका सबसे ज्यादा प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने की संभावना है। इस दौरान कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश और कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है।
किसानों को विशेष सलाह
जयपुर मौसम केंद्र ने किसानों को सलाह दी है कि पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करें। कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सो को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।
राजस्थान मौसम अपडेट 16 फरवरी
राज्य के कुछ भागों में 17-18 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय। pic.twitter.com/VgO3wuXZiq— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) February 16, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

