Rajasthan Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज कुछ जिलों में बूंदाबांदी, छाए रहेंगे बादल, पढ़े IMD का नया अपडेट

3 संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं हालांकि 25 सितंबर से मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर रहेगा।
Rajasthan Weather

नवरात्रि में राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ दक्षिण व पश्चिमी राजस्थान से मानसून के जाने के बाद मौसम साफ होने लगा है। वही दूसरी तरफ पूर्वी राजस्थान में 2-3 दिन बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। हालांकि जोधपुर बीकानेर संभाग से मानसून विदा हो चुका है। 25 सितंबर के बाद पूरे राज्य में मौसम शुष्क होने लगेगा और मानसून की अंतिम विदाई की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

पूर्वी राजस्थान में 2-3 दिन बारिश का दौर

आज मंगलवार को झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार 24 सितंबर को भी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने का अनुमान है। 25 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और गरज-चमक संभव है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।इन क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप के साथ तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटों के में पूर्वी राजस्थान में कही-कही पर हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।
  • सर्वाधिक बारिश प्रतापगढ़ में 28.0 मिमी दर्ज हुई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.1 डिग्री रहा।
  • जयपुर, अजमेर, टोंक, गंगानगर, चूरू, कोटा और चित्तौड़गढ़ जैसे शहरों में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews