Rajasthan Weather: बुधवार से फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में बादल-बिजली व बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

नवंबर माह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में सामान्य से कम दर्ज होने की संभावना है।
rajathan weather

Rajasthan Weather Forecast: आज मंगलवार को वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पश्चिमी विक्षोभ के रूप में उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा एक और परिसंचरण तंत्र हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है।इसके असर से राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन जोधपुर बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।राज्य के अधिकांश भागों में 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

दौसा, भरतपुर, करौली, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन / तेज़ हवा (अपेक्षित हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की में मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

5 नवंबर से बदलेगा राजस्थान का मौसम

  • जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, आज उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है लेकिन 5 नवंबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री से. गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
  • नवंबर माह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में सामान्य से कम दर्ज होने की संभावना है।द्वितीय सप्ताह (7 से नवम्बर ) के दौरान राज्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व सामान्य से कम बारिश दर्ज होने की संभावना है। 13 नवम्बर तक राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है व द्वितीय सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

सोमवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • पिछले 24 घंटों में उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज।
  • सर्वाधिक बारिश देऊली, टोंक में 55 मिमी दर्ज की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews