Republic Day 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फहराया राष्ट्रध्वज, देशभक्तों और अमर शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के कथन-‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाला समय भारत का है।
Republic Day CM Bhajanlal Sharma

Republic Day CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी जयपुर में बड़ी चौपड़ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देशभक्तों और अमर शहीदों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों ने दिन-रात अथक परिश्रम कर विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगतिपथ पर 

सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवा, महिला, किसान, श्रमिक सहित समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार पानी, बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास कर रही है।

आने वाला समय भारत का है

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में हम सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन-‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाला समय भारत का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश इसी तरह प्रगति पथ पर आगे बढ़ते हुए महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews