Transfer News: 142 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, 12 आईएएस को भी नई जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

2022 बैच के आईएएस यथार्थ शेखर को उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट बाड़मेर और 2022 बैच की आईएएस सोनिका कुमारी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पद पर तैनात किया गया है।
state administrative service officer

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने शनिवार देर रात 12 प्रशिक्षु  आईएएस और 142 आरएएस अफसरों का तबादला किया है। 10 आईएएस को प्रशिक्षण के बाद फील्ड पोस्टिंग दी गई है और 115 एसडीएम बदले गए है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अलग अलग आदेश जारी किए है।

इससे पहले पिछले महीने 11 जिलों के कलेक्टरों (डीसी) समेत 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसमें वित्त, गृह और उद्योग जैसे प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को बदला गया था। 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

राजस्थान : 12 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी

  • यथार्थ शेखर (2022)- उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बाड़मेर
  • सोनिका कुमारी (2022)- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (उदयपुर)
  • राहुल श्रीवास्तव (2023)- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बाली (पाली)
  • भारत जय प्रकाश मीना- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)
  • अवुला साईकृष्ण- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, गिर्वा (उदयपुर)
  • रजत यादव- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, किशनगढ़ (अजमेर)
  • महिमा कसना- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बीकानेर (उत्तर)
  • सोनू कुमारी- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, पाली
  • अक्षत कुमार सिंह- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, भीलवाड़ा
  • नयन गौतम- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, श्रीगंगानगर
  • माधव भारद्वाज- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, अलवर
  • गरिमा नरुला- प्रशिक्षण समाप्ति पर उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, अजमेर

IAS/RAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews