लापरवाही पर बड़ा एक्शन : 4 पंचायत सचिव निलंबित, 3 रोजगार सहायकों को सेवा समाप्ति नोटिस

MP news

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh District) में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की गई है। राजगढ़ कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह (Rajgarh Collector Neeraj Kumar Singh) की बैठक में शामिल ना होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने 4 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है वही 3 रोजगार सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस (Notice) जारी किया है।

यह भी पढ़े.. सिंधिया की पहल पर डीआरडीओ की मदद से खुलेगा 500 बिस्तर का कोरोना अस्पताल

दरअसल, बीते दिनों राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा भाटखेड़ा और जैतपुरा खुर्द सेक्टर में आयोजित प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे 4 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत (Chief Executive Officer, District Panchayat) द्वारा निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होने उक्त अवसर पर अनुपस्थित एवं पदस्थ ग्राम में विवाह सम्मेलनों के आयोजन की जानकारी यथा समय नही दिए जाने पर तीन पंचायत सचिवों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है।

पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करने पर निलंबित पंचायत सचिवो में मेहरापुर के पंचायत सचिव  कैलाश खण्डेवाल, कांकरिया के पंचायत सचिव शिवनारायण दांगी, पंचायत सचिव पानखेड़ी  रामचरण सिसौदिया एवं लिम्बोदा ग्राम में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की पूर्व जानकारी नही देने पर पंचायत सचिव  मनोज दुबे शामिल है।

यह भी पढ़े.. MP Board: अब 15 मई को आएंगे 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम, आदेश जारी

इसी प्रकार समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहे चितावलिया ग्राम रोजगार सहायक (संविदा) जगदीश दांगीएवं दरियापुर ग्राम रोजगार सहायक (संविदा)  रामबाबू मालवीय तथा पंचायत लिम्बोदा में सामुहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन की पूर्व जानकारी नही देने पर रोजगार सहायक (संविदा)  लाल सिंह गुर्जर की सेवाएं समाप्त करने कारण बताओ नोटिस कलेक्टर सिंह के निर्देशानुसार जारी किए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews