बीमा नही मिलने से नाराज किसानों ने हाइवे को किया जाम

बीमा नही मिलने से नाराज किसानों ने हाइवे को किया जाम

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में फसल बीमा न मिलने से नाराज किसानो ने रविवार को हाइवे पर जाम लगा दिया । दरअसल वर्ष 2019 की खरीफ फसल सोयाबीन अतिवृष्टि के चलते बांझपन का शिकार हुई थी इसी को लेकर शासन द्वारा बीमा कंपनियों ने सर्वे कराकर किसानों को फसल बीमा की राशि उपलब्ध कराई । जो गत दिवस मुख्य मंत्री द्वारा किसानों के खाते में डाली गई । लेकिन इसी के चलते राजगढ़ जिले के ब्यावरा तहसील क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के किसानों को फसल बीमा नहीं मिलने से नाराज होकर है ।

इसी को लेकर रविवार को ग्राम निवारिया, तलावली, जेपला जेपली, धन्याखेड़ी, सेमली ,तलेनी सहित दर्जन भर गांवों के किसानों ने तलावली गाँव निवनिया जोड़ पर सिरोंज नेशनल हाईवे क्रमांक 752 बी पर जाम लगा दिया और बड़ी तादाद में किसान एकत्रित हो गए । इस दौरान किसान आक्रोशित दिखे और शासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए, किसानों की मांग है कि उन्हें जैसे तैसे भी फसल बीमा की राशि में सम्मिलित किया जा कर उन्हें राशि मिले ।

मौके पर कांग्रेस नेता चंदर सिंह सोंधिया ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए | करीब 3 घंटे तक जाम के बाद ब्यावरा तहसीलदार ए. आर. चिरामन ने किसानों की बात कलेक्टर नीरज कुमार सिह से कराई तब जाकर किसानों को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि आगामी पांच दिनों में उनकी समस्या की पूरी तरह से जांच पड़ताल करके हल करने का आश्वाशन दिया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews