एसआई के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी क्वॉरेंटाइन

एसआई के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी क्वॉरेंटाइन

राजगढ़| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में लगातार कोरोना (Corona) के मामले बढ़ते जा रहे हैं| अब ताजा मामला जिले के ब्यावरा से सामने आया है जहां ब्यावरा थाने में पदस्थ एक एसआई (Sub Inspector) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आई है । एसआई की रिपोर्ट पाजेटिव आने के बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया है । वही जानकारी लगने के तत्काल बाद एसपी प्रदीप शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्यावरा थाने पहुंची है। जहां संपर्क में आने वाले एसडीओपी सहित अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है ।

कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। राजगढ़ में शनिवार को दो मामले सामने आने के बाद हड़कम्प मचा है। आज मिले केस में एक सब इंस्पेक्टर के भी पॉजिटिव होने की सूचना है। पुलिस विभाग के किसी के कोरोना पॉजिटिव होने का जिला का यह पहला मामला है।

शनिवार को राजगढ़ जनपद के बोड़ा गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यह जनपद के नौवां केस था। जिले में नौवां केस के मिलने के कुछ ही देर बाद एक और रिपोर्ट ब्यावरा से आ गई। ब्यावरा सिटी थाने के एक एसआई के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। एसआई की ट्रेवल हिस्ट्री में टोल प्लाजा के एक संक्रमित युवक के संपर्क में आने का अनुमान लगाया जा रहा है। माना का रहा कि संक्रमित युवक के संपर्क में आने के बाद एसआई भी संक्रमित हो गए।

जिले में अब तक दस पॉजिटिव
राजगढ़ में अब तक 10 पॉजिटिव केस की पुष्टि हो चुकी है। जिले में अबतक 873 कोरोना संदिग्धों की जांच की जा चुकी है। इसमें 10 पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 788 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 84 मामले लंबित हैं। एक मौत भी कोरोना से हो चुकी है। 87 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews