VIDEO बना नाबालिग ने लगाई फांसी, पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप, TI-SI निलंबित

VIDEO बना नाबालिग ने लगाई फांसी, पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप, TI-SI निलंबित

राजगढ़/ब्यावरा।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी से पहले नाबालिग ने वीडियो बनाया था और पुलिस अधिकारियों पर भी मारपीट और 50 हजार के लिए दवाब बनाने का आरोप है। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी ने मालावार थाना प्रभारी और एसआई को निलंबित कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात ब्यावरा के मलावर थाने की है। यहां एक ग्राम तलवाडा महाराजा के 16 वर्षीय नाबालिग ने वीडियो बना फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मामला मलावर थाना में गोलू नामक युवक को पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था जिसमे आरोपी अपने मामा रामसरूप की बाइक मांगकर ले गया था।मलावर थाने के एएसआई अवध नारायण शर्मा ने रामसरूप को आरोपी न बनाने के 50 हज़ार मांगे थे जिसपर 30 हज़ार देते रामसरूप ने एएसआई की मोबाइल में रिकार्डिंग की जो एएसआई ने उसी समय देख ली ओर मोबाइल छुड़ाकर रख लिया। रामसरूप से खूब मारपीट की उसने प्रताड़ना से तंग आकर खुद का वीडियो रिकार्ड किया और आत्म हत्या कर ली।

वही घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।परिजनों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज की है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने 22 अप्रैल को किशोर व उसके भाई को थाने में बुलाकर ज्यादती के केस में फंसाने की धमकी दी थी। साथ ही मलावर थाने के नरेंद्र सिंह गुर्जर व एएसआई नारायण शर्मा ने उसके साथ मारपीट भी की और 50 हजार की मांग की। पुलिस को उन्होंने 30 हजार रुपए भी दिए गए थे। इसके बाद भी वे 20 हजार के लिए दबाव बना रहे थे। इधर परिजनों की शिकायक के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी ने मालावार थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews