सांची ब्रांड की पैकिंग में नकली घी का जखीरा कार से जब्त, व्यापारी गिरफ्तार

सांची ब्रांड की पैकिंग में नकली घी का जखीरा कार से जब्त, व्यापारी गिरफ्तार

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| राजगढ़ (Rajgarh) में माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है| इसी को लेकर एस. पी. प्रदीप शर्मा के निर्देश पर ख़िलचीपुर पुलिस ने मिलावटी माफिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है| ख़िलचीपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में साँची ब्रांड की पैकिंग वाला नकली घी एक मारुति कार से जप्त किया है| पुलिस ने सुठालिया निवासी एक आरोपी अनिल गुप्ता पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।

खिलचीपुर थाना क्षेत्र के समीप NH52 पर बड़बेली के नजदीक ख़िलचीपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में एक सफेद मारुति वेन के अंदर से साँची ब्रांड की पैकिंग वाला नकली घी बरामद कर एक आरोपी को कार के साथ हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि , मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना नकली घी की सूचना मिली थी ,जिस पर बड़बेली के समीप NH 52 पर घेराबंदी की जिसमे एक मारूति वेन जप्त कर आरोपी अनिल गुप्ता, निवासी सुठालिया से सांची कंपनी ब्रांड की पैकिंग में नकली देशी घी के 03 टीन पैक 15-15 लीटर एवं एक कार्टून जिसमें 1 लीटर के 16 पैकेट, वही 30 किलो आधा आधा लीटर नकली देशी घी के पैकेट बरामद किए है|

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज रघुवंशी के माध्यम से सेम्पल लिए जिसमे नकली पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews