राजगढ़ जेल में बंद महिला कैदी निकली कोरोना पॉजिटिव

राजगढ़ जेल में बंद महिला कैदी निकली कोरोना पॉजिटिव

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। देश व प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं वहीं राजगढ़ में भी हर रोज कोरोना के केस बढ़ रहे, खबर मिल रही हैं कि राजगढ़ जेल में बंद कैदी भी इसकी चपेट में आना शुरु हो गए हैं। वहीं जिले में कोरोना के 23 मरीज सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़े…ग्वालियर में Corona Blast, एक दिन में मिले 502 नए पॉजिटिव मरीज

हम आपको बता दें कि राजगढ़ में मंगलवार को जेल में बंद एक महिला कैदी की रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव आई है, जिसके बाद महिला को महिला जेल प्रहरी के माध्यम से जिला अस्पताल राजगढ़ में भर्ती करवाया गया है। और संपूर्ण जेल को राजगढ़ नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा सेनीटाइज करवाया गया है। ताकि अन्य कैदियों में संक्रमण न फैल सके और जेल का स्टाफ भी सुरक्षित रह सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews