कांग्रेस नेता ने गांव में किराए पर मंगवाया हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों को कराई मुफ्त हवाई यात्रा

कांग्रेस नेता ने गांव में किराए पर मंगवाया हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों को कराई मुफ्त हवाई यात्रा

हवाई यात्रा करना आज भी कई लोगों के लिए एक सपने की तरह है। खासकर गांव या सुदूर इलाकों में जहां के लिए ये एक ऐसी लग्जरी है, जिसके बारे में वो बस टीवी फिल्मों में ही देखते सुनते हैं। ऐसे में अगर कोई और इस सपने को पूरा करने आ जाए..तो इससे अच्छी बात भला क्या होगी। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां गांव के बच्चों को हवाई सफर कराने के लिए किराए पर हेलीकॉप्टर मंगाया गया।

राजगड़ जिले के लसूलडिया में जागीरदार परिवार के बेटे और इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता रघु परमार ने अपने गांव में दो दिन के लिए किराए पर हेलीकॉप्टरर मंगाया है। इसके लिए गांव में हेलीपैड भी बनाया गया है। ये हेलीकॉप्टर उन्होने अपने लिए नहीं, बल्कि गांव के लोगों के लिए मंगवाया है और ग्रामीणो को मुफ्त में हवाई सैर कराई जा रही है। पहले दिन 85 से अधिक ग्रामीणों को हेलीकॉप्टर से घुमाया गया। सोमवार को दोपहर में किराए से मंगवाए गए हेलीकॉप्टर से इन लोगों को दस से बीस किलोमीटर हवाई यात्रा करवाई गयी। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में आया..उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई। इस गांव में लोगों ने इससे पहले हेलीकॉप्टर को कभी पास से देखा भी नही था, वो अब उसमें बैठने का आनंद उठा रहे हैं।

कांग्रेस नेता रघु परमार ने कहा कि बताया की एक दिन वो गांव में बैठे थे तब वहां हेलीकॉप्टर आया..उसे देख गांव के बच्चे बड़े उत्साह से उसे देख रहे थे। तभी उन्होंने सोचा कि क्यों न इन बच्चों को हेलीकॉप्टर में घुमाया जाए। बस उसी सोच को साकार करने के लिए उन्होने किराए से हेलीकॉप्टर मंगवाया और इसमें सबसे पहले गांव के सबसे उपेक्षित वर्ग के लोगों को यात्रा करवाई। उनका कहना है कि ऐसा कर उनके मन को खुशी मिली है और लोगों को खुश देखकर वो अभिभूत हैं। वहीं ग्रामीणों की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। लोग तो ये भी कह रहे हैं कि रघु परमार को कांग्रेस से टिकट मिलना चाहिए और अगर टिकट मिलता है तो वो उन्हें भारी मतों से जिताएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”829362826″]

[dgv_vimeo_video id=”829363108″]

[dgv_vimeo_video id=”829363349″]

[dgv_vimeo_video id=”829363591″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews