राजगढ़ में बालिका ने शरीर पर चिपकाए चम्मच व सिक्के, वैक्सीनेशन नहीं बल्कि पसीने को बताया वजह

राजगढ़

राजगढ़, मनीष सोनी। मध्य प्रदेश के राजगढ़ (rajgarh) में एक नौ वर्षीय बालिका ने जिसे अभी तक वैक्सीन (vaccine) भी नहीं लगी, उसने अपने शरीर पर चम्मच (spoons) और सिक्के (coins) चिपकाकर यह दिखाने का प्रयास किया कि वैक्सीनेशन से इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं हो रही है। यह तो एक सामान्य क्रिया है,जो शरीर में पसीना (sweat) आने पर होती है। लोगों के मन में इन घटनाओं से वैक्सीनेशन के प्रति डर बैठ गया और वे वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं लेकिन इस नौ वर्षीय बालिका ने अपने शरीर पर चम्मच सिक्के आदि चिपकाकर आम लोगों को संदेश दिया कि वैक्सीनेशन से डरने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज ने बुलाई आज मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक, तैयार होगी रूपरेखा

राजगढ़ जिले की कुरावर निवासी अनन्या शर्मा उम्र 9 वर्ष ने चैनलों पर दिखाए जा रहे समाचारों में देखा कि वैक्सीनेशन के बाद कुछ लोगों के शरीर पर चम्मच एवं सिक्के चिपक रहे हैं और जिसके चलते लोगों में डर बैठ गया और वे वैक्सीनेशन नहीं करवा रहे। लोगों के डर को खत्म करने के लिए इस बालिका ने अपने शरीर पर चम्मच और सिक्के चिपकाकर दिखाया और बताया मुझे वैक्सीन नहीं लगी है, फिर भी शरीर पर सिक्के और चम्मच चिपक रहे हैं।

यह भी पढ़ें… मप्र में कोरोना के नए वेरिएंट Delta Plus की एंट्री! ज्यादा संक्रामक होने का दावा, जाने क्या है सच्चाई

जिससे स्पष्ट होता है चम्मच एवं सिक्के चिपकना एक सामान्य क्रिया है जो पसीना आने के बाद किसी के भी शरीर में हो सकती है। इस पूरे मामले की पुष्टि ख़िलचीपुर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ सुमित सिंघी ने भी की। उन्होंने बताया कि शरीर पर पसीना आने से चिपचिपाहट आ जाती है जिसके कारण चम्मच, सिक्के एवं कागज चिपक जाते हैं। वैक्सीनेशन से इसका कोई संबंध नहीं है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews