एक मां की मर गई ममता : चार माह की बेटी को तपती धूप में छोड़ गई मां

mother-left-her-new-born-in-hospital-of-rajgarh

राजगढ़। मनीष सोनी। 

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल परिसर में एक कलयुगी मां अपनी चार महीने की मासूम नवजात बच्ची को तेज तपती धूप में छोड़ कर चली गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल स्टॉफ को दी। वहां मौजूद लोगों ने बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया। वहीं, जिला अस्पताल स्टॉफ की नर्स ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

बच्ची के स्वस्थ होने पर उसे महिला सशक्तिकरण अधिकारी व गोपाल महिला मंडल को हैंडओवर कर दिया गया। बच्ची की मां का पता लगाने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए निर्दयी मां की तस्वीर सामने आ गई।  जिसके बाद जिला असपताल के सिविल सर्जन आर एस परिहार ने बताया कि ऊंचा खेड़ा की रहने वाली पिंकी अपनी चार महीने की बच्ची को जिला अस्पताल में ट्रॉमा वार्ड के पीछे छोड़कर कर चली गई। डॉ ने बताया कि बड़ी बच्ची जो जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती थी उसको अपने साथ लेकर वापस चली गई। ऐसे समझा जा रहा है कि बच्ची को अस्पताल में छोड़कर जाने का कारण उसकी आर्थिक स्थिति हो सकती है। फिलहाल अस्पताल में बच्ची का इलाज कर उसको गोपाल महिला मंडल को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस को भी इस बारे में जानकारी भेज दी गई है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews