Mp News : राजगढ़ मे गंदगी देख नाले में उतरे कलेक्टर, फावड़ा लेकर साफ की गटर

Mp News : राजगढ़ मे गंदगी देख नाले में उतरे कलेक्टर, फावड़ा लेकर साफ की गटर

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। आपने कई कलेक्टरों को काम ठीक से नहीं होने पर अधिकारीयों को फटकार लगाते तो सुना और देखा ही होगा। पर गंदगी देख नाले में खुद उतर कर कलेक्टर (collector) को सफाई करते शायद ही देखा हो। हम बात कर रहे हैं,मध्यप्रदेश (madhyapradesh) के राजगढ़(rajgadh) जिले की जहां नाले में गंदगी देख कलेक्टर नीरज कुमार सिंह स्वयं फावड़ा लेकर गटर में उतर गए और नाले की सफाई करने लगे। वही कलेक्टर साहब को सफाई करते देख साथ चल रहे अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उनके पीछे गटर में सफाई करने उतर गए ।

दरअसल, मंगलवार को स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर राजगढ़ में स्वच्छता साइकिल रैली (cycle rally) निकाली गई.. जिसमें राजगढ़ कलेक्टर ,अधिकारी ,जनप्रतिनिधि सहित युवा इस साइकिल रैली में शामिल हुए। साइकल से रैली में नगर के रास्ते से निकलने के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को नगर के बीच रास्ते के नाले में गंदगी दिखी। जिसे देख कलेक्टर खुद फावड़ा लेकर सफाई करने के लिए उतर गये। और नाले का कचरा साफ करने में जुट गए. कलेक्टर को स्वच्छता के प्रति सफाई करते देख कलेक्टर के साथ चलने वाले जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी भी कलेक्टर के साथ नाले की सफाई करने में जुट गये ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews