OLX पर कार बेचने के नाम पर युवक से की ऑनलाइन धोखाधड़ी

OLX पर कार बेचने के नाम पर युवक से की ऑनलाइन धोखाधड़ी

राजगढ़ ।मनीष सोनी।

OLX पर कार बेचने के नाम पर मजदूरी करने वाले एक दलित युवक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । पीड़ित युवक ने थाने में इसकी शिकायत की है ।धोखाधड़ी करने वाले शातिर ने CISF सहायक उप निरीक्षक की आईडी दिखा कर युवक को 85 हजार रुपये का चूना लगा दिया । जिले के खिलचीपुर के वार्ड नम्बर 4 में रहने वाले राजेश वर्मा को ओएलएक्स ऐप पर वाहन बेचने के नाम पर 85 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। शातिरों ने देश के सुरक्षाबल के सहायक उप निरीक्षक की आईडी व दस्तावेजों का इस्तेमाल कर यह धोखाधड़ी की है।

खिलचीपुर में रहने वाले राजेश वर्मा ,गुड़ व्यापारी के यह मजदूरी का काम करता है। राजेश को OLX पर बिक रही ,एक सेकेंड आल्टो कार पसंद आगई। जिसे खरीदने के लिए उसने OLX पर दिए नम्बर पर सम्पर्क किया , फोन पर कार बेचने वाले ने अपना नाम अम्बुज कुमार मिश्रा बताया। शातिर ने फोन पर राजेश को बताया कि उसका नाम अंबुज कुमार मिश्रा है और वह CIDF में सहायक उप निरीक्षक है। और राजस्थान के जयपुर में ड्यूटी पर पदस्त है। कुछ अपने आई डी कार्ड सहित वाहन के दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजे जिसे देख राजेश झांसे में आ गया। और 75 हजार में मोबाइल पर कार का सौदा तय किया गया
राजेश ने शातिर ठग के द्वारा बताए गए नम्बर 8876186438 के”phon पे” अकाउंट पर 6 किश्त में 85 हजार ,पांच सौ रुपए ट्रांसफर कर दिए ।

जब गाड़ी का मौका आया तो उनके हाथ खाली रह गए, मोबाइल पर जिस शख्स ने संपर्क किया और ओ एल एक्स पर जो पोस्ट की गई थी वह अंबुज मिश्रा सहायक उपनिरीक्षक सीएसएफ के नाम से थी जिसमें ड्यूटी के दौरान के फोटो भी डाले गए थे। लेकिन यह अंबुज मिश्रा के नाम से आईडी बनाकर ओ एल एक्स पर धोखाधड़ी की जा रही है। अंबुज मिश्रा का आई कार्ड और ड्यूटी के कुछ फोटो डालकर ओ एल एक्स पर मारुति कार बेचने की पोस्ट शेयर कर दी।

ओ एल एक्स पर पोस्ट देखकर राजेश ने दिए गए मोबाइल पर संपर्क किया और ठगी का शिकार बन गया। इसे देखकर और भी कई लोग इस तरह से ओ एल एक्स पर ठगी का शिकार हो रहे होंगे । जरा आप भी सावधान हो जाइए, ओ एल एक्स पर ऐसे विज्ञापन देखकर अकाउंट में पैसा ना भेजें। राजेश को भी जिस शख्स से मारुति कार के लिए बात हुई थी उसने बताया था,की वह राजस्थान के जयपुर से कंटेनर से कार को भिजवा देगा लेकिन रुपए लेने के बाद भी आज तक राजेश को कार नहीं मिली अब ठगी का शिकार हुए राजेश खिलचीपुर थाने में पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा ,जहा पुलिस पूरे मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews