राजगढ़- नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे 2 ग्रामीण, होमगार्ड टीम ने अंधेरे में किया रेस्क्यू

राजगढ़- नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे 2 ग्रामीण, होमगार्ड टीम ने अंधेरे में किया रेस्क्यू

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ जिले की नेवज नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिसमें मवेशी चराने गए दो लोग टापू पर फंस गए। इन्हें शनिवार रात होमगार्ड की टीम ने अंधेरा होने बावजूद बोट से बाहर निकाला और बचा लिया।

Betul : सवा सौ किन्नर बहनों ने बांधी राखी, बैतूल में हुआ अनूठा आयोजन

राजगढ़ जिले के खुजनेर थाने के अंतर्गत आने वाले देहरि कराड में नेवज नदी के अचानक बढ़े जलस्तर के कारण दो लोग गाँव के टापू पर फंस गए। दोनों ग्रामीणों का नाम शिवनारायण एवं शंभू सिंह है। ये दोनों अपने मवेशी चराने के लिए नदी पार कर गए हुए थे, उसी समय अचानक नेवज नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ गया और ये दोनों चारों तरफ से पानी से घिर गए और टापू पर फंस गए। लोगों ने नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए खुजनेर पुलिस को सूचना दी और खुजनेर पुलिस ने देहरि कराड के टापू पर फंसे लोगो की सूचना प्रशासन को दी। इसपर राजगढ़ से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर बलराम पाटीदार एवं प्लाटून कमांडर रंजीत सिंह भिलाला 8 सदस्य टीम के साथ रात के अंधेरे में नदी में बोट उतारकर गए और टापू पर फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लाये।

[dgv_vimeo_video id=”590322506″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews