एक्शन में राजगढ़ प्रशासन, अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

एक्शन में राजगढ़ प्रशासन, अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्वारा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश के बाद प्रदेश भर में कार्रवाइयां देखने को मिल रही है| इसी के तहत अब राजगढ़ (Rajgarh) जिले का प्रशासन भी एक्शन में आया गया है| जिले के ब्यावरा शहर में अंजनीलाल रोड पर ब्यावरा एसडीएम रोशनी वधर्मान के नेतृत्व में प्रशासन के द्वारा मंगलवार को अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई|

कार्रवाई के तहत प्रशासन ने 10 ट्रेक्टर ट्राली वाहनों को जब्त किया है। वहीं प्रशासन की कार्रवाई में पकड़े गए सभी ट्रेक्टरों ट्राली को ब्यावरा सिटी थाना परिसर में खड़े किए है। पकड़े गए ट्रैक्टर बिना रोयल्टी के रेत का परिवहन कर रहे थे| जिसकी सूचना के बाद ब्यावरा एसडीएम रोशनी वर्धमान ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ ट्रेक्टरों ट्राली पर कार्रवाई कर जप्त किया गया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews